
जमशेदपुर : मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को पूरे झारखंड में टुसू की धूम है. इधर सरायकेला में भी लोग सुबह मकर स्नान के बाद से पारंपरिक व्यंजों का लुफ्त उठाते नजर आए. आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 16 की पार्षद राजरानी महतो ने अपने हाथों से पारंपरिक गुड़ पीठा के साथ मांस पीठा बनाकर लोगों को खिलाया. साथ ही अपने वार्ड की जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की जनता के हर सुख दुःख में साथ देने का भरोसा दिलाया.
इस दौरान पार्षद नीतू शर्मा भी गुड़ पीठा बनाने में सहयोग करती नजर आयीं. आपको बता दें कि झारखंड का सबसे बड़ा पर्व टुसू है और इस पर्व को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है. पूरे एक महीने तक इस पर्व की धूम रहती है. जहां कई सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का अद्भुत समावेश देखने को मिलता है.







