
लातेहार : लातेहार जिला के महुआडांड में आर्मी डे के अवसर पर महुआडांड थाना क्षेत्र स्थित बासकरचा सीआरपीएफ सी/218 बटालियन कैंप के परेड ग्राउंड में महुआडांड एसडीएम सुधीर कुमार दास द्वारा सर्विस वोटर कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए महुआडांड एसडीएम सुधीर कुमार दास ने कहा कि लोकतंत्र में सबका अधिकार है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें. पर बाहर सरकारी नौकरी करने वाले कई जवान अभी भी सर्विस वोटर कार्ड नही बन पाने के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग नही कर पाते हैं. इसी कारण “आर्मी डे” के अवसर पर सबके लिए सर्विस वोटर कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है. अपने वक्तव्य उपरांत महुआडांड एसडीएम सुधीर कुमार दास ने सर्विस वोटर कार्ड में नाम जोड़ने हेतु शिविर में उपस्थित कई जवानों के बीच फार्म- 2 का वितरण कर फार्म भर कर उचित माध्यम से फार्म जमा करने को कहा. इस मौके पर महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली, बासकरचा सीआरपीएफ सी/218 बटालियन के एसआई हरदयाल सिंह, एसआई एनके सिंह, एएसआई राकेश चन्द्र, सुशील तिर्की, हवलदार पवन सिंह, विनोद कुमार, इंग्लेय कृष्ण राम आदि मौजूद थे.







