
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर दिनांक 25 जनवरी को जमशेदपुर के पुरातन सामाजिक संस्था दी बंगाल क्लब एवं जमशेदपुर के शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था “सांझ श्री” के तत्वाधान में जमशेदपुर के जाने माने सितार वादक पंडित अरूप बनर्जी के स्मृति में शास्त्रीय संगीत संध्या “अरूप अपरूप” कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित बंगाल क्लब सभागार में किया जायेगा. कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में “साँझ श्री” के कलाकारों द्वारा पंडित अरूप बनर्जी द्वारा रचित “रिदम रिदम रपसोडी” समूह गान की प्रस्तुति दी जाएगी. समूह गान में डॉ प्रत्युषा चौधरी, प्रज्ञा बनर्जी, अंजना चक्रवर्ती, सुजन चटर्जी, प्रीता बनर्जी, सौरव बनर्जी भाग ले रहे है. समूह गान में श्यामा चक्रवर्ती, अमिताभ सेन, कमल्क्ष्य मुखर्जी, सुदिप्तो बनर्जी, स्वपन, बीजू एवं राजू जैसे वाद्ययंत्र कलाकार संगत करेंगे. कुल 13 कलाकार समूह गान में एकसाथ प्रस्तुति देंगे. दूसरी प्रस्तुति में सितार वादक शुभ्रदीप पाठक सितावादन प्रस्तुत करेंगे. तबले पर प्रदीप भट्टाचार्जी संगत करेंगे. तीसरी प्रस्तुति में नीलांजन मित्रा शास्त्रीय गायन पेश करंगे एवं तबले पर पंडित परिमल चक्रवर्ती संगत करेंगे. अंतिम प्रस्तुति में अंतराष्ट्रीय तबला वादक पद्मश्री पंडित स्वपन चौधरी का एकल तबला वादन मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा हारमोनियम पर सनातन गोस्वामी संगत करेंगे. जमशेदपुर के श्रोताओं के लिए कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क होगा.





