जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक 19 वर्षीया युवती ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए टेल्को थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार, किराये के मकान में रहनेवाले उक्त परिवार की युवती ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. मामले की पुष्टि करते हुए टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है. युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.












