
जमशेदपुर : बुधवार को विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर के सदस्य उपायुक्त से मिले. इस दौरान विहिप के सदस्यों ने उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखा. पत्र के माध्यम से विहिप ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मौलाना और पादरी को सरकार द्वारा हर माह मिलने वाले मानदेय देने का विरोध किया है. संगठन का कहना है कि इस आदेश से बहुसंख्यक हिंदू समाज मर्माहत है. साथ ही हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आघात लगा है, वहीं विहिप ने राष्ट्रपति इस आदेश को निरस्त करने का निवेदन किया है. मौके पर विहिप जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अवतार सिंह गांधी के अलावा विहिप के अन्य सदस्य मौजूद थे.







