
चाकुलिया : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में नेताजी वेल फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नो दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव गुरूवार 23 जनवरी से शुरू होगा. सोसाइटी के सदस्यों द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. डाक बंगला परिसर में महोत्सव के सफल मंचन के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इस संबंध में सोसाइटी के संरक्षक सह विधायक समीर महंती ने कहा कि सोसाइटी द्वारा विगत 14 वर्षो से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. कहा कि महोत्सव के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देना है. उन्होंने कहा कि महोत्सव में अगले नो दिनों तक कला और संस्कृति का अनूठा संगम रहता है. महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की कला और संस्कृति को संरक्षण करने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर संगीत, डांस, कृषि और पुष्प प्रदर्शनी समेत अन्य कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिससे क्षेत्र में कला और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने कहा कि गूंज महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र के अनेकों प्रतिभा यहां से निकल कर विभिन्न स्थानों पर जाकर अपना लोहा मनवाया है. कहा कि गुरूवार को डाकबंगला परिसर से स्थानीय छात्र -छात्रा और कमेटी के सदस्यों द्वारा गाजे बाजे के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर महोत्सव का आगाज होगा, इसके पश्चात नया बजार स्थित सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी और साम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ महोत्सव का शुरूआत होगा.महोत्सव को सफल बनाने में कमेटी के गौतम दास, आलोक लोधा, राजा बारिक, अमर हांसदा, राजु कुमार, विशाल बारिक, बुलबुल मंडल, मनिन्द्र नाथ पालित, संतोष घोष, पतित पावन दास, मोहन मइति, बुबाई दास, पुलक रंजन महापात्रा समेत अन्य जुटे हुए हैं.






