
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साइ परिवार विश्व सेवा संस्थान की ओर से मानव सेवा कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा. तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के चिकित्सकों का दल हृदय रोग, सामान्य शल्य, हड्डी रोड, जेनरल मेडिसिन के बारे में लोगों को जानकारी भी देंगे और मुफ्त में इलाज भी करेंगे. 9 फरवरी रविवार को इसका आयोजन होगा. इस शिविर का उदघाटन सुबह 9.15 होगा. शिविर का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगा. मरीजों का पंजीयन सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जायेगा. संस्थान की ओर से “निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर” के जागरूकता के लिए संस्था द्वारा आसपास के गाँव में शीघ्र ही विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. ट्रस्टी अनूप रंजन ने मंदिर के आसपास के ग्रामीणों एवं जरूरतमंद फ्लैट निवासियों को इस शिविर का लाभ लेने के लिए अनुरोध किया है. ज्ञात है की संस्थान द्वारा विगत कई वर्षो से मानव सेवा के क्षेत्र कई तरह के कार्य किये जा रहे है.








