
जमशेदपुर : झारखंड में पला बढ़ा आधुनिक कंपनी यानी आधुनिक स्टील और आधुनिक पावर प्लांट का नये सिरे से विस्तार होने जा रहा है. इसके अलावा झारखंड के अनुरुप इसका बदलाव होने वाला है. आधुनिक के नये एमडी आरके सिंह ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन करते हुए इसका आगाज किया. उन्होंने कई नये बदलाव की शुरुआत की. उन्होंने आधुनिक पावर प्लांट के गेट नंबर दो को बिरसा मुंडा द्वार का नामकरण किया जबकि पिंडेरा गेट को सिद्धू-कान्हू द्वार जबकि बिरसा मुंडा गेट से मेन प्लांट तक जाने वाली सड़क का नाम नीलांबर-पितांबर पथ का नामकरण कर दिया गया. इसके अलावा आधुनिक समूह की महिला क्लब का नामकरण कोल्हान नारी शक्ति का नामकरण कर दिया गया.








