
बहरागोड़ा : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में मनरेगा का समीक्षा किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित हेतु रोजगार सेवक को निर्देश दिया गया साथ ही अधिक से अधिक NRM(Natural Resource Management) कार्य चालू करने हेतु भी निदेशित किया गया। पंचायतवार मनरेगा से संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होने बताया कि GIS के लिए दो पंचायत चिंगरा एवं भूतिया पंचायत का चयन किया गया है जिसके कार्यान्वयन हेतु दोनों पंचायत के रोजगार सेवकों को दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा अन्य उपस्थित थे।







