
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा ने अपना काम शुरू कर दिया है. जहां नवनिर्मित बस्ती विकास समिति द्वारा आज टिनप्लेट नानक नगर से साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई. इस दौरान समिति के सदस्यों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के साथ मिलकर पूरे बस्ती में साफ- सफाई अभियान चलाया. जानकारी देते हुए बस्ती विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि लगातार क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर समिति अपना काम करेगी और लोगों की हर समस्याओं का अपने स्तर से समाधान भी करेगी.

परसुडीह में निकली कलश यात्रा
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान शिव का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जहां आज 108 महिलाओं ने मत्स्य पालन विभाग के छठ घाट से कलश उठाकर मंदिर पहुंची. वहीं इस कलश यात्रा में भाजपा की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भी कलश उठाया और भगवान भोले का जयकारा लगाते हुए मंदिर तक पहुंची. कल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोले का नगर भ्रमण कराया जाएगा उसके बाद परसों प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

एमजीएम अस्पताल के हालात को लेकर अधीक्षक से मिले भाजपा नेता, सौंपा ज्ञापन
कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल के मौजूदा हालात को देखते हुए भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिमल बैठा शनिवार को एमजीएम अधीक्षक से मिली. इस दौरान उन्होने एमजीएम अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से उन्होने अधीक्षक को बताया कि एमजीएम अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी कम है, जिस कारण अस्पताल में सही से काम नहीं हो पा रहा है, न ही यहां आने वाले मरीजों की इलाज सही ढंग से हो पा रहा है. अस्पताल में चारों ओर मट्टी खोद के रखा गया है जो काफी दिनों से पड़ा हुआ है जिस वजह से गंदगी फैल रही है और बीमारी होने का भी खतरा है. अस्पताल में दवाइयां भी सही रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है जो विशेष रूप से बहुत ही आवश्यक है. बिमल बैठा ने अधीक्षक से अस्पताल में सुधार करने की मांग की है.

पुलवामा में मारे गये जवानों की दी गयी श्रद्धांजलि
पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए वीर जवान श्रद्धांजलि साकची गोलचक्कर पर दिया गया. इसका आयोजन हिंदू जागृति मंच की ओर से किया गया, जिसका महामंत्री बलवीर मंडल द्वारा संचालित किया गया. इसमें हजारों की संख्या में उपस्थित थे. इसमें मुख्य रूप से अमित शर्मा, सतीश मुखी, शुभम विश्वकर्मा, अमित पाठक, उपेंद्र वर्मा, नीरज दुबे, पंकज तिवारी, विक्की मुखी, सत्येंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

















