
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित उर्फ बॉबी सिंह की आज सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है. डिप्टी मेयर के करीबी सूत्रों ने बताया कि आज सुबह चक्कर आने और थकान महसूस होने पर उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने शुगर की मात्रा अधिक होने की बात कही. जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया है. फिलहाल डिप्टी मेयर चिकित्सकों की निगरानी में हैं.

सरायकेला-खरसावां कांग्रेस : याद किए गए अमरेंद्र मिश्रा
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव स्वर्गीय अमरेंद्र मिश्रा के 14 वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आदित्यपुर स्थित उनके आवास के समक्ष किया गया. इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस कमेटी, इंटक के वरीय अधिकारी एवं स्वर्गीय मिश्रा के पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे. आयोजित श्रद्धांजलि सभा के मौके पर स्वर्गीय अमरेंद्र मिश्रा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर झा ने कहा कि कांग्रेसी अपने पूर्व साथियों को कभी नहीं भूलते. इसी कड़ी में प्रति वर्ष पूर्व महासचिव स्वर्गीय अमरेंद्र मिश्रा के स्मृति में जिले के तमाम कांग्रेसी यहां एकजुट होते हैं और उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जाती है.






