
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना के आदेश पर गठित टीमों में शुक्रवार को एम्स दि्ल्ली की चार सदस्सीय टीम निरीक्षण करने पहुंची. निरीक्षण में टीएमएच अस्पताल डॉ केपी दूबे भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान टीम ने एमजीएम अस्पताल के सभी विभागो का दौरा किया. सुबह 11 बजे टीम ने निरीक्षण शुरु किया, जो की पांच घंटे तक चला. सभी विभागों में निरीक्षण करने के बाद टीम ने अस्पताल में खामियां ही पाई. टीम में मौजूद डॉ सरंजीत ने बताया कि एमजीएम अस्पताल को एक नए भवन की जरुरत है.
यहां रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में लगे सिटी स्कैन मशीने काफी पुरानी है, उसे बदलने की जरुरत है. साथ ही पुरे अस्पताल को अपग्रेड करने की आवश्यकता है. अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसे साफ करने की जरुरत है. निरीक्षण के बाद टीम की ओर से रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थय मंत्री को सौंपा जाएगा. इसी के आधार पर एमजीएम अस्पताल के सूरत को बदलने की कयावाद शुरु कि जाएगी. ज्ञात हो कि इसके पहले भी दो टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया जा चुका है पर अस्पताल की स्थिती जस की तस बनी हुई है.

वहीं अस्पताल में नए वाटर चैंबर के निर्माण को लेकर ओपीडी के बाहर मिट्टी का पहाड़ बना दिया गया है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. साथ ही ठेकेदार द्वारा इमरजेंसी के बाहर पानी का पाइप बिछाने के बाद मिट्टी को उसी तरह छोड़ दिया गया जिस वजह से स्ट्रेचर ले जाने में परेशानी हो रही है.







