
जमशेदपुर : संयोजिका-उप संयोजिका संघर्ष समिति के बैनर तले सरकारी स्कूलों में छात्रों का खाना बनाने वाली रसोइया ने स्थायीकरण और उचित मानदेय आदि कई मांग हेमंत सरकार से की है. वहीं काफी संख्या में रसोइया ने पोटका के हाता में एक बैठक कर विरोध प्रकट किया.
संयोजिका-उप संयोजिका संघर्ष समिति के संरक्षक मनोज सरदार ने कहा कि इन लोगों को महीने में मात्र 1500 रुपया मिलता है और 15 साल से स्कूलों में यह महिलाएं काम कर रही हैं. महंगाई के इस दौर में घर चलाना काफी मुश्किल हो गया है. हम सरकार से मांग करते हैं इन महिलाओं को हर महीना 10,000 रुपये मानदेय दिया जाये, साथ ही इनकी सेवा स्थायी की जाये. वहीं स्कूलों में खाना बनाने वाली संयोजिकाओं ने कहा कि सरकार हम पर ध्यान नही दे रही है. हमें को स्थायी करने के साथ ही उचित मानदेय दिया जाये.








