
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत झाबरी बस्ती में पंचर दुकान के समीप एक भीषण दुर्घटना घटी. जहां पंचर बनाने के क्रम में अचानक एयर टंकी ब्लास्ट कर गया. वैसे इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए है. घायलों में एक 2 साल का बालक और दूसरा बच्चे का पिता हैं. उधर आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चे को गंभीर चोटें आईं हैं. उधर बच्चे के पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है. बताया जा रहा है कि टंकी में हवा भरा जा रहा था तभी एयर टैंक अचानक ब्लास्ट कर गया.

फिलहाल घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. वही मासूम भी खतरे से बाहर है. सोनारी के झाबरी बस्ती के बाबा होटल के सामने की पंचर की दुकान में कृष्णा प्रसाद काम कर रहा था कि अचानक से हवा देने वाली टंकी ही फट गयी, जिससे पूरा दुकान ही उड़ गया. कच्चा दुकान उड़ने के दौरान ही वह खुद घायल हो गया. उसका इलाज चल रहा है. घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.








