
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित वोल्टास हाउस में एलेक्ट्रो केयर द्वारा कोरोना वायरस जागरुकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रुप से लाइफ लाइन हॉस्पिटल के मेडिकल अधिकारी अनुपम कुमार मौजूद रहे. इस दौरान लोगो को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए. बताया गया कि कोरोना वायरस एक संक्रमित वायरस है. यह वायरस एक व्यक्ति से दुसरे में फैलता है. सिर में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, खांसी-बुखार औऱ् किडनी फेल इसके लक्षण है. कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय है कि इस वायरस से खुद को दुर रखे. डॉक्टर अनुपम ने बताया कि अपने हाथ साबुन से धोए, खांसते और छींकते समय अपने मुंह को ढके और जिन्हे सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो उनसे दुर ही रहे. गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह को नहीं छुए. इस मौके पर वोल्टास के क्षेत्र प्रबंधक राजीव रंजन, वोल्टास शाखा प्रबंधक संजय चटर्जी, वोल्टास सेवा प्रबंधक पंकज कुमार, एडमिन प्रबंधक संजय चौधरी, एलेक्ट्रो केयर पार्टनर तनवीर अख्तर, विक्रम कामत के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.








