
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत (मानगो क्षेत्र) हिल व्यू कॉलोनी निवासी नेहा शर्मा ने अपने पति आकाश राय पर बेटी को बेचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है. इस मामले में नेहा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विट कर इसकी जानकारी दी. नेहा ने अपने ट्विट में कहा कि वो मानगो के डिमना रोड में रहती है और उनकी मदद चाहती है. ससुरालवाले उस पर तीन साल से अत्याचार कर रहे है. बेटी होने के बाद से ही उस पर काफी अत्याचार हो रहा है.

उसके पति दो साल की बेटी को बेचना चाहते है. मामले को संज्ञान में लेते हुए हेमंत सोरेन ने मामले के जांच के आदेश दे दिए है. हालांकि इस मामले में नेहा ने एमजीएम थाना में 2 मार्च को अपने पति आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है. प्रथामिकी में उसने पुलिस को बताया कि उसके पति अलग रहते है और बेटी को अपने बहन को बेचना चाहते है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.








