
जमशेदपुर : साइबर थाना की टीम को अच्छे कार्य के लिए शनिवार को एसएसपी अनूप बिरथरे ने सम्मानित किया. एसएसपी ने साइबर थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और इसी तरह काम करने के लिए प्रेरित किया. ज्ञात हो कि बीते दिनों साइबर पुलिस ने शहर भर में एसबीआई के एटीएम ओपन साइबर अपराधियों का कब्जा कर उसमें छेड़छाड़ के मामले को उजागर किया था. मामले में पुलिस ने शहर के नौ एटीएम में लगे एटीएम कार्ड क्लोनिंग चिप का भंडाफोड़ किया था. इसके साथ ही पुलिस ने अन्य मामलों में भी कई उपलब्धियां हासिल की है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि संबंधित बैंक से बात कर जिस भी पीड़ित का पैसा एटीएम क्लोन के माध्यम से निकाला गया है, उनके पैसे वापस करवाए जाएंगे. साथ ही शहर में लगे एटीएम की जांच भी करवाई जाएगी.
इन्हें मिला सम्मान
साइबर थाना प्रभारी उपेन्द्र मंडल
पीएसआई संतोष कुमार दास
पीएसआई विनीता हेंब्रम
पीएसआई महेंद्र महतो
एएसआई अजीत कुमार रजक
आरक्षी राहुल राय
आरक्षी दामोदर साधु
आरक्षी रविन्द्र प्रसाद
आरक्षी सुजीत कुमार यादव








