
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं लें रही है. राज्य के स्वास्थय मंत्री भी इसी जिले के है पर फिर भी अस्पताल के कमियों की ओर उनका ध्यान नहीं जाता. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री आए दिन एमजीएम में औचक निरीक्षण करने पहुंचते है पर अभी तक अस्पताल की सुरत वैसी ही है. ताजा मामला अस्पताल के शव गृह से जूड़ा हुआ है जहां शव रखने वाले कर्मचारी ही काफी दिनों से छुट्टी पर है. यहां पर आठ घंटे की तीन शिफ्ट पर कर्मचारियों की नियुक्ती की गई है. ए शिफ्ट में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक लाल बाबू रजक, बी शिफ्ट में दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक सुनील मुखी औऱ् सी शिफ्ट में रात 10 बजे सुबह 6 बजे तक मोटू मुखी की ड्यूटी है. ए शिफ्ट और बी शिफ्ट में काम करने वाले लाल बाबू रजक और सुनील मुखी बीते 10 दिनों से छुट्टी में है. उनके गैर हाजरी में अस्पताल में मौजूद सफाई कर्मी शव को अंदर रखते है. नाइट शिफ्ट में काम करने वाले मोटू मुखी भी दो दिनों से छुट्टी में है. इससे अस्पताल में आए शव को रखने और निकालने में काफी परेशानी हो रही है. खास कर ऐसे शव जो कि काफी दुर से यहां लाकर रखे गए है. अगर यही हाल रहा तो अस्पताल सफाई कर्मी के ही भरोसे चलाया जाएगा.















