
जमशेदपुर : सीबीएसई ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए छात्रों के लिए फ्री टेली हेल्पलाइन की शुरुआत किया है. सीबीएसई वार्षिक प्री परीक्षा के तेइसवे संस्करण में , दसवी और बारहवी कि परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मनोवैज्ञानिक लाइव टेली-काउंसलिंग का समय वर्तमान में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक है. बोर्ड ने हाल ही में छात्रो के लिए इसके साथ ही महामारी कोरोना वायरस पर जागरूगता फैलाना भी शुरू किया है. यह सुविधा फ्री नंबर 1800 11 8004 पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक 31 मार्च तक उपलब्ध है. सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मेमस के माध्यम से छात्रो, अभिभावकों और स्कुलो को दिशा- निर्देश जारी करने और कोरोना वायरस के रोकथाम के बारे में जागरूगता पैदा करने या परीक्षा हॉल में बैठने कि व्यवस्था में बदलाव के लिए जनता में व्यापक जागरूकता पैदा करने में भी सक्रिय भूमिका निभाई है . एहतियाती उपाय के रूप में गत अठारह मार्च को बोर्ड ने शेष कक्षा दसवी और बारहवी कि उन्नीस से तीस मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं का निर्धारण फिर से करने का फैसला लिया . और मुल्यांकन कार्य को भी स्थगित कर दिया है. कोरोना वायरस टेली-काउंसलिंग सेवा अतिरिक्त प्रशिक्षित परामर्शदाताओ द्वारा प्रदान कि जाएगी. इसके साथ ही कोरोना प्रसार को रोकने के लिए फर्स्ट ऐड पर ट्रांसमिशन को कम किया जायेगा .













