
घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके घाटशिला के बीडीओ संजय कुमार दास और अंचल अधिकारी रिंकू कुमार ने संयुक्त रूप से शनिवार को राईस मिल के प्रतिनिधि,लैंपस सचिव और जनसेवक के साथ बैठक कर धान खरीदी की जानकारी ली.प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गंधनिया लैंपस को जल्द से जल्द चालू किया जाए. अधिक से अधिक धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों के निबंधन करने के लिए जनसेवक को निर्देश दिया. घाटशिला प्रखंड में कुल 9411 क्विंटल धान 250 कृषकों से अधिप्राप्ति किया गया है जिनमें से 59 कृषकों का राशि भुगतान कर दिया गया है.बैठक में घाटशिला लैंपस के सचिव तपन मरांडी, महुलिया लैंपस के बच्चो घोष, गंधनिया लैंपस के नरेंद्र टूडू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, जनसेवक देवेंद्र नाथ महतो, आसाराम महतो, सुजीत बेसरा और राइस मिल के प्रतिनिधि उपस्थित थे.















