• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, November 3, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

corona-virus-update-जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, जानिये कहां-किस नंबर-helpline-पर करना है संपर्क, तीनों जिले में क्या है व्यवस्था, क्या कर रहे सामाजिक संस्थाएं, व्यापारियों को क्यों चाहिए नगद लोन

April 9, 2026
in खबर
0
corona-virus-update-जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, जानिये कहां-किस नंबर-helpline-पर करना है संपर्क, तीनों जिले में क्या है व्यवस्था, क्या कर रहे सामाजिक संस्थाएं, व्यापारियों को क्यों चाहिए नगद लोन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : कोरोना वायरस को लेकर जबरदस्त तैयारी पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिला समेत सरायकेला-खरसावां जिले में चल रहा है. इसको लेकर तीनों जिले में हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये है. इसके अलावा जबरदस्त तैयारी चल रही है.

जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने की है तैयारी, ये है हेल्पलाइन नंबर :
नोवल कोरोना वायरस-कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं जागरूकता के जमशेदपुर के उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड में प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो 24 घन्टे (24X7) कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या-9508154608 है. नियंत्रण कक्ष में निम्न कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जिसमें जनसेवक बिदु भूषण बोदरा, अनुसेवी बलविन्दर कौर और विजय कुमार को शामिल किया गया है. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ नवीन चन्द्र सिंह (मो0 नं0-9431554821) नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी रहेंगे. प्रखण्ड अंतर्गत कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति पाये जाते हैं तो इसकी सूचना प्रखण्ड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष हेतु दूरभाष नंबर-9508154608 पर अवश्य दें.

जमशेदपुर के उपायुक्त की अपील :
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जमशेदपुरवासियों से अपील है कि वैसे व्यक्ति जो विगत माह में विदेश यात्रा से लौटे हैं या विदेश यात्रा से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तथा पिछले 7 दिनों में अन्य राज्यों से पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर आए हैं तो इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में 8987510050, 9431301355 या 0657-2440111 पर अवश्य दें. वैसे व्यक्ति से अपील है कि 14 दिनों तक वे अपने आपको होम क्वारंटाइन में रखें. यदि खांसने/छींकने, सांस लेने में तकलीफ या बुखार के लक्षण हैं तो जिला नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दें. जिला प्रशासन द्वारा विदेश से आए लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने की अपील की गई है तथा उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने के लिए हाथ में मुहर लगाई जा रही है. विदेश से लौटे कोई व्यक्ति जिनके हाथ में मुहर लगी है तथा वे सार्वजनिक स्थलों या बाहर घूम रहे हैं तो आम जनता से अपील है कि इसकी सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को दें.

जमशेदपुर के एसएसपी ने भी की अपील :
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर देश के प्रधानमंत्री ने 21 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है. इधर प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद पूरा देश कोरोना के खिलाफ एकजुट होता नजर आ रहा है. इधर जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे ने आम लोगों से प्रधानमंत्री के अपील को देखते हुए एहतियात बरतने और जनता कर्फ्यू के दौरान अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. वहीं उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर पुलिस आम लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और जनता कर्फ्यू के दौरान जमशेदपुर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी ताकि शहर में चोरी की घटनाएं ना हो. इसके अलावा उन्होंने आम लोगों से इस कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दिया है कि वैसे व्यक्ति जो बिना किसी काम के घरों से बाहर निकलेंगे उन पर कार्रवाई भी की जाएगी. वही जमशेदपुर एसएसपी ने किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए जमशेदपुर पुलिस को सक्षम बताया और लोगों की सुरक्षा की पूरी गारंटी देने की बात कही है.

स्वास्थ्य सचिव ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा शनिवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा किया गया. स्वास्थ्य सचिव ने जिला सर्विलांस कार्यालय में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. स्वास्थ्य सचिव, झारखंड सरकार ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि विदेश तथा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों से आग्रह है कि वे जिला प्रशासन को सूचित करें तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें. सर्विलांस टीम के माध्यम से विदेश यात्रा या अन्य राज्यों से आए लोगों पर नजर रखी जाएगी. वैसे व्यक्ति जो विगत माह में विदेश यात्रा से लौटे हैं, या विदेश यात्रा से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तथा पिछले 7 दिनों में अन्य राज्यों से पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर आए हैं तो इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को 8987510050, 0657-2440111, 9431301355 पर देने का निर्देश सर्विलांस टीम को दिया गया है.

बैठक के उपरांत उपायुक्त द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नवत हैं-

  1. एमजीएम एवं सदर अस्पताल में 5 वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश।
  2. सभी चेक पोस्ट पर आईईसी मेटेरियल की उपलब्धता हो।
  3. अंतर राज्यीय एवं अंतर जिला चेकपोस्ट पर सघन जांच करने का निर्देश
  4. विदेश तथा अन्य दूसरे राज्यों से आने वाले आगंतुकों के लिस्ट की एक कॉपी सर्विलांस टीम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
  5. हैंडरब सैनिटाइजर बनाने हेतु नगर निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया.
  6. सभी बस स्टैंड पर जागरूकता एवं जांच-पड़ताल के लिए अलग-अलग टीम बनाने का निर्देश
  7. आईसोलेशन वार्ड तथा क्वारंटाइन सेंटर के बायो मेडिकल वेस्ट के समुचित निष्पादन का निर्देश.
  8. आईसोलेशन वार्ड एवं क्वारंटाइन वार्ड में प्रतिनियुक्ति हेतु कर्मियों को चिन्हित करने का निर्देश।
  9. उपायुक्त ने निदेशित किया है कि सभी अंचल अधिकारी, विशेष पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद बाहरी देशों, अन्य राज्यों/शहरों से इस जिला में आने वाले व्यक्तियों की छानबीन अपने क्षेत्रांतर्गत करते हुए इसकी सूची(मोबाइल नंबर के साथ) दिनांक 23 मार्च तक उपलब्ध करायेंगे जो विगत 14 दिनों में जिले में प्रवेश किए हों.

कैट ने वित्त मंत्री से व्यापारियों को कोरोना नकद ऋण देने का आग्रह किया, व्यापारी रविवार को बंद रखेंगे कारोबार
दूसरी ओर, कोरोना वायरस के सामूहिक संक्रमण को रोकने के लिए कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ (कैट) के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थलिया ने कोल्हान के सभी छोटे बड़े व्यापारी संगठन के नेताओ से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार को सभी व्यापारी अपना व्यापार बंद रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले अपने राष्ट्र को दिए सम्बोधन में यह आग्रह किया था आगामी कुछ दिनों के लिए सभी लोग अपने घर से काम करें और कोरोना के सामूहिक संक्रमण होने से बचें. प्रधानमंत्री के इस आग्रह तथा जिस प्रकार कल से कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ी है को देखते हुए बाज़ार बंद का आवाहन किया है, जिससे व्यापारी, उनके कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को कोरोना के सामूहिक संक्रमण से बचाया जा सके. कोल्हान में लगभग 2 लाख छोटे बड़े व्यापारी हैं जो लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार देते हैं. व्यापार बंद कर इन सभी लोगों को सामूहिक संक्रमण से बचाने में बेहद उपयोगी होगा. दवा, डेयरी एवं कॉलोनी में स्थित किराना दुकानों को बंद से मुक्त रखा है जिससे आम लोग अपनी दैनिक जरूरतों का सामान आसानी से ले सकें. श्री सोन्थलिया ने बताया कि कैट ने देश भर के व्यापारियों को एक एडवाइजरी भेजी है, जिसमें आग्रह किया गया है की कोरोना के कारण से यदि व्यापार बंद रखना पड़ता है तो किसी भी कर्मचारी का वेतन न काटा जाए तथा किसी को भी नौकरी से निकला नहीं जाए. उधर दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा की देश भर के व्यापारियों की सप्लाई चेन में प्रचुर मात्रा में सामान उपलब्ध है और लोगों को किसी भी प्रकार की पैनिक खरीददारी नहीं करनी चाहिए इससे अन्य लोग सामान से वंचित हो सकते है. इसी बीच कैट ने वित्त मंत्री एवं कोविड-19 टास्क फोर्स की अध्यक्ष निर्मला सीथारमन से आग्रह किया है सप्लाई चेन को दुरुस्त रखने के लिए बैंकों को निर्देशित किया जाए की व्यापारियों को रियायती ब्याज दर पर कोरोना नकद ऋण दें. कैट ने यह भी आग्रह किया है कि कोरोना के संकट को देखते हुए आयकर एवं जीएसटी में सभी प्रकार की रिटर्न दाखिल करने तथा टैक्स जमा कराने की तारीखों को 30 जून तक बढ़ाया जाए. वहीँ सभी प्रकार के बैंक ऋण, ईएमआई की इंस्टॉलमेंट्स की अदायगी को आगामी 6 महीनों के लिए स्थगित किया जाए और स्थगन अवधि का कोई ऋण नहीं लिया जाए.

चाईबासा के मेडिकल दुकान की जांच करते पुलिस पदाधिकारी.

पश्चिम सिंहभूम जिले में प्रशासन ने लोगों से की अपील-जिम,क्लब और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं, जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में उपायुक्त गोपनीय शाखा सभागार में राज्य सरकार के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में जिले की सिविल सर्जन मंजू दुबे, डॉक्टर संजय कुमार कुजुर, नजारत प्रभारी पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित एंबुलेंस सेवा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक के उपरांत उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आयोजित इस बैठक में सभी सरकारी कार्यालय यथा कोर्ट आयुक्त कार्यालय, समाहरणालय, प्रखंड कार्यालय, थाना आदि में आकस्मिक सेवा में कार्यरत पदाधिकारियों/ कर्मियों के लिए मास्क एवं थर्मल स्कैनर पर्याप्त संख्या में देने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने जानकारी दिया कि इसी तरह स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत डॉक्टर, एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों हेतु आवश्यक प्रोटेक्टिव केयर के तहत व्यवस्था करने तथा इसके अतिरिक्त जिले में संचालित आइसोलेशन वार्ड में दो वेंटीलेटर की व्यवस्था के संबंध में भी निर्णय लिया गया है. बाजार में उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र सभी आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति हेतु सिविल सर्जन एवं प्रभारी नजारत पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है.
पश्चिम सिंहभूम जिले का आपातकालीन डायल नंबर-डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर- 8986607626
पश्चिम सिंहभूम जिले का कंट्रोल रूम, सीएससी- 7479411489
झारखंड टोल फ्री नंबर-104
राज्य कॉल सेंटर- (0651)2261368 / 9955837428
रांची, रिम्स कॉल सेंटर- (0651)2542700
राष्ट्रीय कॉल सेंटर- 011-23978046

नमन संस्था की ओर से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान.

नमन संस्था ने जनता कर्फ्यू का किया समर्थन, जारी है जागरूकता अभियान
कोरोना (कोविड-19) वायरस के भयावह वैश्विक प्रभाव को देखते हुए भारत में इसके प्रभाव को न्यूनतम करने में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु प्रधानमंत्री के आह्वान पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए नमन संस्था सभी लौहनगरी वासियों से अपील करती है कि सभी इस सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए समाज हित में वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना वायरस के भयावह फैलाव से बचाव हेतु शासन, प्रशासन के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का स्वतः पालन करें व दूसरों को भी इसका पालन करने को जागरूक करें. चूंकि यह वायरस संक्रमण से फैलता है, एक दूसरे के संपर्क में आने पर इसके फैलाव का अधिक भय है और यह वायरस 12 घंटे तक ही सक्रिय व जीवित रहता है इसलिए रविवार की सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कुल 14 घंटे हम अपने अपने घरों में रहेंगे तो इसके संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए यह एक कारगर और महत्वपूर्ण कदम होगा अतः कल हम सभी को अपने अपने घर में रहना है और जनता कर्फ्यू को सफल करना है खुद के लिए, समाज के लिए,देश के लिए और स्वयं को, परिवार को और अपने देश को इस भयंकर वायरस के दुष्प्रभावों से बचाने में अपना सक्रिय योगदान देना है इस देशव्यापी संकट के समय हमारा यह कदम अपनी देशभक्ति की भावना को साबित करने का एक और अवसर है और कर्तव्य भी. दूसरी ओर, सामाजिक संस्था नमन ने अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए लगातार चौथे दिन महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए संस्था के क्षेत्रीय सदस्यों ने सिदगोड़ा के 10नंबर बस्ती, गाढ़ाबासा, बागबेड़ा, भुईयांडीह, बागुनहातु में चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों एवं घर घर जाकर पर्चा बांटकर जन जागरूकता अभियान चलाया. इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध हम सब साथ रहकर, डटकर लड़ेंगे और इसे परास्त करके रहेंगे आइए संकल्प लें कि सही जानकारी सभी तक पहुंचाएंगे और अफवाहों से दूर रहेंगे सही और समुचित जानकारी के लिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें. इस अभियान में संस्था के त्रिनाथ मुखी, बिट्टू मुखी, उत्तम मुखी, रोशन मुखी, अखिलेश मुखी, गणेश प्रसाद, शशिकांत कुमार, कृष्णा पाल, राहुल महतो, अराफ पाल, गोलु कुमार, रामदास, बिरबल साहू, हेमंत कुमार पान, लखिंदर तांती, मुकंद कालिंदी, अजय पासवान, कमल कालिदी, वर्मा लोहार, लकी जयसवाल, सूरज साह, कृष्णा एवं अन्य सदस्यों का मुख्य रूप से योगदान रहा.

मानगो में चलाया गया जनजागरुकता अभियान
मानगो एनएच 33 स्थित आशियाना अनंतारा में कोरोना वायरस को देखते हुए बहुत ही सावधानी बरती जा रही है. सोसाइटी में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का हाथ को सैनिटाइजर किया जा रहा है. किसी भी कर्मचारी अथवा आशियाना में रहने वाले लोगों को बिना सैनिटाइजर से हाथ साफ कि वे अंदर नहीं प्रवेश करने दिया जा रहा है. इसके साथ ही सोसायटी में रहने वाले विकास सिंह ने बताया की सोसाइटी में यह तय हुआ है कि जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता तब तक किसी भी मकान में नए किराएदार को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. इसके साथ ही सोसाइटी के पार्क, लिफ्ट, सीढ़ियों की रेलिंग बच्चों के खेलने वाले झूले सारे बेंच को भी सैनिटाइजर से सेनेट्राईज किया जा रहा है. इसके साथ ही शाम से स्केनर द्वारा सभी लोगों का जो आशियाना अनंतारा में प्रवेश करेंगे टेंपरेचर नापा जाएगा. इस संदर्भ में सोसायटी के लोगों की एक बैठक भी हुई. सभी लोगों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया. इस बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह, डॉ रामकुमार, ओमप्रकाश जहांगीर, राजकुमार सिंह, डॉ आनंद सुश्रुत, डॉ उमेश प्रसाद, मानस पाल, रजनीश कुमार, एके सिंह, विपुल सिंह, विजय सिंह, नागेंद्र प्रसाद, गोपाल प्रसाद, अभिषेक श्रेष्ठ, पंकज श्रेष्ठ नंदकुमार मुख्य रूप से शामिल हुए.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

November 3, 2026
Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video
खबर

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

November 2, 2026
Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी
खबर

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

November 2, 2026
Next Post
jamshedpur-corona-virus-effect-जमशेदपुर में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज मिले, सैंपल की चल रही जांच, कोई पोजिटिव नहीं

jamshedpur-corona-virus-effect-जमशेदपुर में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज मिले, सैंपल की चल रही जांच, कोई पोजिटिव नहीं

jamshedpur-family-drama-जमशेदपुर के अस्पताल में बुजुर्ग के साथ मर गयी मानवता, 10 साल से ओल्ड एज होम में रह रहे थे बुजुर्ग, संपत्ति के लिए लाश के सामने ही झगड़ पड़े परिवार, देखिये मानवता को हिलाने वाली यह फैमिली ड्रामा-video

jamshedpur-family-drama-जमशेदपुर के अस्पताल में बुजुर्ग के साथ मर गयी मानवता, 10 साल से ओल्ड एज होम में रह रहे थे बुजुर्ग, संपत्ति के लिए लाश के सामने ही झगड़ पड़े परिवार, देखिये मानवता को हिलाने वाली यह फैमिली ड्रामा-video

jusco-shramik-union-जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव में रघुनाथ पांडेय के खिलाफ अध्यक्ष पद पर डीके सिंह ने खरीदा नामांकन पत्र, महामंत्री वीडी गोपाल त्रिकोणीय मुकाबला में फंसे, तीन कमेटी मेंबर निर्विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News