
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) नोवल कोरोना वायरस को देखते हुए ओपीडी सर्विसेज और स्पेशल इमरजेंसी सुविधा को रोका गया है. इसको लेकर लगातार दवाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है. शनिवार 28 मार्च से टीएमएच में वैसे मरीजों के लिए टेलीफोन पर सुविधा देने की शुरुआत की है, जो लगातार सांस समेत कई ऐसी क्रोनिक बीमारी से पीड़ित है, जिनका दवाएं लगातार चलता रहना है. यह सुविधा टाटा स्टील के कर्मचारियों, कर्मचारियों के परिवार और पूर्व कर्मचारियों और उनके प रिवार के लिए शुरू किया गया है. फिर से जिनको दवाओं की जरूरत होगी या रिपीट दवा देना है, यह चिकित्सक के फैसले पर निर्भर करेगा. टीएमएच क्लिनिक या टीएमएच के चिकित्सकों को यह अधिकार दिया गया है. जिनकी दवाएं चल रही है, उनको इस सुविधा का लाभ दिया जायेगा. ऐसे लोग जिनको दवाएं लिखा दी जायेगी, वे लोग टीएमएच फार्मेसी या टीएमएच क्लिनिक से मेडिकल बुक दिखाने के बाद आराम से ले सकते है. अधिकतम 30 दिनों के लिए ही यह दवाएं दी जायेगी. जिनकी दवाएं चल रही है या दवाएं है, उनको यह सुविधा नहीं दी जायेगी. ऐसे लोग सोमवार से शनिवार तक 28 मार्च 2020 से सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक और फिर शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इस सुविधा का लाभ ले सकते है. इसके लिए संपर्क नंबर है-0657-6641039 और 0657-6641029 है. इसके अलावा टीएमएच में खोले गये कोरोना वायरस की जांच केंद्र के लिए लोग 0657-6644444 पर संपर्क कर अपनी बुकिंग करा सकते है या टीएमएच के वेबसाइट या टीएमएच विश्वास पोर्टल के जरिये इसकी बुकिंग करा सकते है. ऐसे सारे लोग, जिनको बुखार है, गले में दर्द या कफ है या सांस लेने में दिक्कतक है, वे लोग इसकी जांच कर सकते है. इसके अलावा 14 दिनों के भीतर बाहर से आये है, उनको भी जांच कराना चाहिए या किसी भी कोरोना वायरस के पोजिटिव व्यक्ति के साथ मिले है, वैसे लोगों की जांच करा लेना चाहिए.








