
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने को लेकर माननीय प्रधानमंत्री के पूर्णतः लॉक डाउन का अनुपालन करने हेतु रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से कहा गया. साथ ही प्रशासन से पूरे सामंजस्य रखने व स्थानीय स्तर पर जरुरतमंद लोगों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सचिव विजय कुमार सिंह ने रेड क्रॉस के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं, विशेषकर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास के लोगों में कहीं भी मेडिकल इमरजेंसी हो, वहां जाकर मदद करें। उन्होने आग्रह किया कि रेड क्रॉस कार्यकर्ता रेड क्रॉस टी-शर्ट पहनें और जरुरतमंद लोगों के सहयोगी बनें , साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहयोगी बनें, इस दौरान उम्होने कहा कि अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें, सेनेटाईजर, मास्क एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से लैस होकर समाज में सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका में रहे।








