
रांची/जमशेदपुर : झारखंड में अन्य दिनों के वनस्पत काफी कम लोग बाहर निकले है. इसका नतीजा भी सामने आ चुका है. झारखंड में अब तक एक भी पोजिटिव मरीज नहीं पाये गये है. झारखंड सरकार द्वारा प्रो-एक्टिव तरीके से की गयी कार्रवाई का ही यह नतीजा है कि किसी तरह का कोई अनहोनी की खबर नहीं है और एक भी मरीज का पोजिटिव नहीं पाया गया है. कई लोग संदिग्ध तो है, लेकिन सभी में नेगेटिव ही पाया गया है. इस कारण लोगों से यह अपील की जा रही है कि घर में ही रहे. घर में सफाई के साथ रहे और घरों में भी सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे और खुश रहे. घर में ही समय देने से आप भी स्वस्थ्य रहेगा और देश भी स्वस्थ्य है. वैसे ताजा आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में अब तक कुल 110 सैंपल लिए गए हैं ,जिसमें 102 का रिजल्ट निगेटिव आया है , 8 का रिजल्ट नहीं आया है. मंगलवार को कुल 17 सेम्पल जांच के लिए लिए गए जिसमें 9 का रिजल्ट निगेटिव आया है.
विश्व त्राहिमाम, भारत परेशान, आप सचेत रहिये, सब ठीक होगा
दिन पर दिन बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए पुरे विश्व में लोग कोरोना से त्राहिमाम कर रहे है. और लोगो में जिंदगी और मौत का डर बना हुआ है. लेकिन सोचने की बात यह है कि एक तरफ जहाँ हम खुद के लिए भी घर में रहने को तैयार नही है वही दूसरी तरफ हर ओर प्रशासन के लोग मुस्तैद है.वे अपनी और अपने परिवार के जिंदगी का चिंता किये बगैर लोगो कि सुरक्षा में लगे हुए है. लेकिन मामला कुछ ऐसा है कि इस महामारी से बचने कि लिए हमसब का साथ देना होगा.और कोई उपाय नही है. जहा तक जनता के सपोर्ट की बात करे तो सारी सुरक्षा जनता पर ही निर्भर हो गयी है.लॉक डाउन होने के बाद से पुरे जमशेदपुर में लोगो का अच्छा साथ मिल रहा है. लोग घरो में रह रहे है और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है. ऐसा काफी सालो के बाद हो रहा है जब कि एक परिवार के लोग एक साथ समय बिता रहे है. हम आपसे आग्रह करते है कि आप आगे भी सरकार का सहयोग करे और जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप कम नही होजाता है अपने घरो में ही रहने कि कोशिश करे. जब तक अति आवश्यक न हो घर से ना निकले.








