
जमशेदपुर : शहर में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कुल चार कोरोना के संदिग्ध मरीजों को रखा गया है। इसमें से एक युवक जमशेदपुर के जुगसलाई का है तथा कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है। बाकी तीन भी दूसरे प्रदेशों से अाए है। वहीं जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने नौ सैंपल जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कालेज को वायरोलॉजी लैब में भेजा है जिसकी जांच रिपोर्ट देर शाम आई और सभी सैंपल का रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इस तरह से जमशेदपुर तथा आसपास में शुक्रवार शाम तक कुल संदिग्ध मरीजों की संख्या 66 पहुंच गई है। इन सभी मरीजों को क्वारंटाइन में रखकर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रख रही है। एमजीएम आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को एडमिट मरीजों में एक मरीज को घाटशिला से लाया गया है। चारों संदिग्ध मरीजों का नमूना संग्रह कर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। रिपोर्ट शनिवार को अाने की उम्मीद है। वहीं जुगसलाई के इस्लाम नगर में भी चार संदिग्ध मरीज मिले। बस्ती के लोगों ने इसकी सूचना जमशेदपुर के जिला स्वास्थ्य विभाग को दिया। टीम के सदस्यों ने मौके पर जांकर नमूना संग्रह किया और जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल चारों को कंटाइन में रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अागे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शुक्रवार को पांच मरीजों की अाई रिपोर्ट में किसी को कोरोना वायरस नहीं होने की पुष्टि हुई है।
दूसरी तरफ एमजीएम मेंं शुक्रवार को जांच टीम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और जरुरत के अनुसार दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षक के साथ उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ. पी. सरकार, डॉ. बलराम झा सहित अस्पताल के अन्य वरीय डाक्टर उपिस्थत थे। इस दौरान साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपिस्थित, नियम-कानून का पालन, पानी की समस्या का जायजा लिया गया। साथ ही सभी से अपील किया गया कि वे ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें और अधिक समय मरीजों को दें।







