जमशेदपुर : टाटा स्टील की कंपनी टिनप्लेट डिवीजन परिसर में शुक्रवार रात कार्य के दौरान हादसे में कर्मचारी संजय कुमार शर्मा (42) की मौत के बाद प्रबंधन, संवेदक और मृतक के परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर सहमति बनी. वार्ता में सहयोगी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. इसके बाद सभी पक्षों की सहमति से एकरारनामा पर हस्ताक्षर किए गए. सहमति के अनुसार मृतक के परिजनों को तत्काल 20 लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से राशि शनिवार को दे दी गयी. इसके अलावा मृतक के आश्रितों एवं परिजनों को उनकी 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक हर माह 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसमें प्रत्येक वर्ष मासिक राशि में एक हजार रुपये की वृद्धि होगी. (नीचे भी पढ़े)
मृतक संजय कुमार शर्मा बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट निवासी थे और टिनप्लेट कंपनी में ठेका मजदूर के तौर पर कार्यरत थे. घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा – तफरी का माहौल रहा. मुआवजे और आश्रितों के भविष्य को लेकर हुई वार्ता में संवेदक मेसर्स बीएन दत्ता ने भी उक्त शर्तों पर अपनी सहमति जताई. परिजनों के अनुसार, समझौता बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से हुआ. वार्ता में उपस्थित सभी पक्षों ने सहमति जताते हुए एकरारनामा पर हस्ताक्षर किए. बागबेड़ा निवासी ठेका मजदूर संजय कुमार शर्मा की पत्नी के अलावा तीन बेटे है.




