
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय एवं टाटा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर तमिलनाडु की नंबर प्लेट लगे संदिग्ध गाड़ी को घूमते देखा जा रहा है. गाड़ी में 4 लोग सवार बताए जाते हैं. वैसे मामला इसलिए भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी का जो नंबर है वह महज 2 अंकों का है. हालांकि इसकी जानकारी जिला परिवहन विभाग और एसबीआई को मिलते ही गाड़ी की खोज शुरू कर दी गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी सुबह से ही कई मार्गों पर देखा गया है. उधर कुछ लोगों में संदिग्ध नंबर को लेकर दहशत भी देखा जा रहा है. हालांकि गाड़ी को कहीं रुकते हुए या उससे लोगों को उतरते नहीं देखा गया है.

संदिग्ध लोगों की पुलिस जांच कर रही है, कार्रवाई का इंतजार
सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार इस तरह के संदिग्ध लोगों का मूवमेंट हो रहा है. इसको देखते हुए पुलिस भी पैनी निगाहें रखी हुई है. लेकिन फिर भी इस तरह की गाड़ियां लगातार घुम रही है, जिससे क्षेत्र के लोग सहमे हुए है. आपको बता दें कि देश के दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज हुए है, जिस कारण इस तरह की नंबर की गाड़ियों को लेकर काफी भ्रम फैल रहा है. इसको लेकर आवश्यक कदम उठाये जा रहे है. इसको लेकर प्रशासन को भी सतर्क रहने को कहा गया है. पुलिस की ओर से अब तक किसी तरह का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.








