
Jamshedpur : कोरोना संकट को लेकर जहां पूरे विश्व के साथ देश और झारखंड भी परेशान है. वहीं झारखंड के अन्य जिलों की तुलना में जमशेदपुर फिलहाल ग्रीन जोन के रूप में आगे बढ़ रहा है. वही जमशेदपुर उपायुक्त ने आज शहर के चेकपोस्टों का जायजा लिया. साथ ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की हौंसलाफाई की. इस दौरान जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने शहरवासियों से धैर्य और संयम बरतने की अपील की. उन्होने लोगों से लॉकडाउन पार्ट वन की तरह पार्ट टू में भी कम से कम घरों से निकलने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की. वहीं उपायुक्त ने चेकनाकों पर तैनात अधिकारियों को कई अहम दिशा निर्देश भी दिए.






