
चाईबासा : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा एवं जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु ने रविवार को झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह से कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी तत्परता से लड़ाई लड़ रही है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ झारखंड राज्य के सांसद , विधायकों की बातचीत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई जिसमें कोड़ा सहित अन्य भाग लिया।
उन्होंने आरपीएन सिंह से कहा कि राज्य सरकार में सभी मंत्री अपने महत्वपूर्ण विभागों के माध्यम से राज्य की जनता के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।


















