
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं अन्य सदस्यों के द्वारा इस वैश्विक महामारी के संकट काल में निःसहाय एवं कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाले लोगों को आवश्यक मदद पहुंचाने के उद्देश्य हेतु 2,00,000 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवायी गयी है।
उपायुक्त की अपील
उपायुक्त के द्वारा जिले के सभी व्यावसायिक एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि इस वैश्विक महामारी के खिलाफ जारी जंग में अपना सहयोग देने हेतु ‘मुख्यमंत्री रिलीफ फंड’ या ‘जिला आपदा कोष’ में आवश्यक मदद करें। अति आवश्यक कार्य के बिना घर से बाहर ना निकलें, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें, अपने घरों में रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
मुख्यमंत्री रिलीफ फंड
बैंक नाम : – भारतीय स्टेट बैंक
खाता नाम : – Chief Mininster’s Relief Fund
खाता संख्या : – 11049021058
IFSC Code : – SBIN0000167
जिला आपदा कोष
खाता संख्या – 451010110024567
खाता नाम – नजारत डी.ई.जी.एस
बैंक नाम – बैंक ऑफ इंडिया
IFSC Code – BKID0004510















