
चाईबासा : जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में दुकानों में पिछले दो माह यानी 60 दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा लगातार चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आर रहा था। मनोहरपुर पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के द्वारा मनोहरपुर में विगत दो माह से हो रही चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी मनोहरपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुनि खुर्शीद आलम मनोहरपुर अंचल, पुअनि प्रदीप मिंज थाना प्रभारी मनोहरपुर के साथ मनोहरपुर थाना के कनीय पदा एवं तकनीकी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चाईबासा के सदस्य शामिल थे। बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर हाकागुई से सोमा अंगरिया उर्फ गोमा को पकड़ा गया। सोमा अंगरिया उर्फ गोमा से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पिछले दो माह से मनोहरपुर में हुई सभी चोरियों की घटना के बारे में खुलासा करते हुए मनोहरपुर गणेश मंदिर में चोरी, मोबाइल दुकान में चोरी तथा कपड़ा दुकान में चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उसकी निशानदेही पर चोरी गये सामानों को बरामद कर जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सोमा अंगरिया उर्फ गोमा ने बताया कि उसे सिगरेट, गुटखा एवं हड़िया पीने की आदत है। वह मनोहरपुर में मुर्गा दुकान में काम करता है। वहां से पैसा कम मिलता है, जिसके कारण उसकी नशा संबंधी आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती थी। इस कारण वह रात में चोरी करता था तथा उसके बाद मुर्गा दुकान में जाकर सो जाता था।
- अभियुक्त की विवरणी
1 . सोमा अंगरिया उर्फ गोमा , उम्र लगभग 19 वर्ष , पे० – स्व० लंका अंगरिया , सा० – हाकागुई . गुटू टोला , मनोहरपुर , थाना – मनोहरपुर , जिला – पश्चिमी सिंहभूम , चाईबासा । - अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मनोहरपुर थाना कांड सं 005 / 20 , दिनांक 22.02.2020 धारा 380/457 भादवि, मनोहरपुर थाना कांड सं008 / 20 , दिनांक 17.03.2020 धारा 379 / 461 भादवि, मनोहरपुर थाना कांड सं0 11/20, दिनांक 07.04.2020 धारा 379/461 भादवि - अभियुक्त के पास से बरामद सामान
एचपी का टैब-01, मोबाइल-05, ब्लूटूथ स्पीकर-01, सेंटरिंग का रड जिस पर इलेक्ट्रोस्टील 500 लिखा हुआ 5 तथा अन्य सामान - ये थे छापामारी दल में शामील
- विमलेश कुमार त्रिपाठी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनोहरपुर, पुनि खुर्शीद आलम मनोहरपुर अंचल, पुअनि प्रदीप मिंजथाना प्रभारी, मनोहरपुर, परि पुअनि बजरंग टोप्पो, परि पुअनि परेश राजवार, परि पुअनि राहुल कुमार, परि पुअनि प्रशांत गौरव, परि पुअनि अरविन्द तिर्की, सअनि बीडी सिंह, तकनीकी शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के सदस्य व मनोहरपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान.















