• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-corona-virus-update-जमशेदपुर के डीसी-एसएसपी खुद अधिकारियों के साथ घाटशिला पहुंचे, घाटशिला स्टेशन व बैरक सील, सैनिटाइजेशन शुरु, सारे जवान क्वारंटाइन, रेल अधिकारियों की बड़ी चूक भी आयी सामने, जमशेदपुर डीसी ने कहा-खड़गपुर का मामला, घाटशिला में ड्यूटी करता था

April 9, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
घाटशिला स्टेशन में की गयी सीलिंग.

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के उपायुक्त (डीसी) रविशंकर शुक्ला और उनकी पूरी टीम घाटशिला पहुंच चुकी है. घाटशिला में सर्विलांस की टीम ने जवानों का सैंपल लेना शुरू कर दिया है. पहले 6 जवानों का ही सैंपल लिया गया था, लेकिन अब सारे जवानों का सैंपल लिया जा रहा है. खुद उपायुक्त वहां पहुंचकर पूरी सर्विलांस टीम के साथ जांच कराया. इसके अलावा घाटशिला रेलवे स्टेशन के अलावा घाटशिला बैरक को भी सील कर दिया गया है और फायर ब्रिगेड की मदद से सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा उस जवान के साथ रहने वाले सारे जवानों का सैंपल लिया जा रहा है और सभी जवानों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. इसके अलावा सारी कवायद शुरू कर दी गयी है ताकि कहीं उस जवान जहां रहता था या जो इलाके में रहता है, वहां कोई वायरस का खतरा नहीं हो पाये. ऐसे सारे वायरस को रोकने के लिए उपाय किये जा रहे है. घाटशिला के रेलवे स्टेशन और आरपीएफ बैरक को भी सील कर दिया गया है. जवानों को जहां क्वारंटाइन किया गया है, वहां भी किसी की इंट्री नहीं हो रही है और जो जवान है, उसका भी सैंपल जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, जो जवान पोजिटिव पाया गया है, उसके साथ बैरक में 21 जवान थे. उसमें से छह का ही सैंपल लिया गया था. इसके अलावा सारे सैंपलों की जांच नहीं हो पा रही थी. लेकिन खुद डीसी रविशंकर शुक्ला पूरी टीम के साथ पहुंचे और ने इसको लेकर पहल की और सभी की जांच शुरू करा दी है. डीसी ने वहां साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी हाल में कोई लापरवाही बरतने की कोशिश नहीं करें.

घाटशिला स्टेशन पर पहुंचे अधिकारी.

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में ही रहा, मरीज अभी मिदनापुर अस्पताल में भरती
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में ही कोरोना पोजिटिव पाया गया मरीज रहता था. उसकी पोस्टिंग घाटशिला में ही थी. उसको और एक और जवान को यहां से दिल्ली गये 26 जवानों की टीम के साथ भेजा गया था. कई जवानों को खड़गपुर से भी ले जाया गया था ताकि सामान और गोला बारूद लाया जा सके. इस बीच वहां से टीम आयी तो जो लोग खड़गपुर में थे, उनका टेस्ट हुआ. टेस्टिंग में आठ मरीजों में पोजिटिव पाया गया. इसके बाद सनसनी फैल गयी. मालूम चला कि घाटशिला आरपीएफ बैरक में भी दो जवानों को वहां भेजा गया था. आनन-फानन में आरपीएफ के आला अधिकारियों ने दोनों का टेस्ट कराने के लिए खड़गपुर भेज दिया. इस बीच वे लोग दिल्ली से लौटकर 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक घाटशिला के बैरक में ही 21 जवानों के साथ ही रहे थे. दोनों जवानों की पोस्टिंग भी घाटशिला में ही थी. चूंकि, घाटशिला स्टेशन का एरिया रेलवे के जोन के हिसाब से खड़गपुर डिवीजन में पड़ता है, इस कारण उसका चेकिंग करने के लिए वापस खड़गपुर भेज दिया गया, जिसकी रिपोर्ट 24 अप्रैल की सुबह आयी, जिसमें से एक जवान जिसकी घाटशिला में पोस्टिंग थी, वह पोजिटिव पाया गया.

घाटशिला स्टेशन के बाहर बैरक में चल रहा सैनिटाइजेशन.

अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आयी
घाटशिला रेलवे स्टेशन में पदस्थापित आरपीएफ जवान को घाटशिला से दिल्ली भेजा गया. दिल्ली जाने के बाद वह वापस लौटा तो खड़गपुर में सारे जवानों को टेस्ट हुआ, लेकिन घाटशिला आने वाले दोनों जवानों का टेस्ट नहीं किया गया. पहले जब सभी जवानों का टेस्ट होना था तो उनको भी वहीं रखा जाता ताकि अगर संक्रमण होता तो ज्यादा नहीं फैल पाता. लेकिन संक्रमित होने के बावजूद वह जवान बिना टेस्ट के ही घाटशिला आ गया. जवान या उसके साथी जवानों को भी नहीं मालूम था कि वह पोजिटिव है तो सामान्य तरीके से रह रहा था. जब खड़गपुर में पोजिटिव आ गया, तब जवान को क्वारंटाइन तो किया गया, लेकिन इसकी जांच जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में नहीं कराया गया. जबकि पूरे झारखंड में सबसे पहले एमजीएम अस्पताल में ही टेस्टिंग की सुविधा शुरू की गयी थी. इसके बाद संक्रमित जवान को बकायदा मालगाड़ी से ही सही खड़गपुर ले जाया गया. इस बीच उसने पूरा बैरक से लेकर स्टेशन की यात्रा पूरी की. स्टेशन से लेकर ट्रेनों पर चढ़ा. खड़गपुर में टेस्ट हुआ, तब सामने आयी बातें कि जवान पोजिटिव है. इतना बड़ा कड़ी संक्रमण का जो घाटशिला से खड़गपुर तक बना, वह नहीं बन पाता. जब जमशेदपुर में टेस्टिंग की सुविधा थी तो घाटशिला से टेस्टिंग का सैंपल जमशेदपुर क्यों नहीं लाया गया और जवान को खड़गपुर तक क्यों ले जाया गया. इस बीच रास्ते भर जवान जहां गया होगा, वहां संक्रमण फैला होगा.

जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शु्क्ला व एसएसपी अनूप बिरथरे घाटशिला स्टेशन पर.

जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुुक्ला का बयान

जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला ने इस मामले में www.sharpbharat.com से बात की. उन्होंने यह बताया कि घाटिशला आरपीएफ बैरक में जवान ड्यूटी करता था. वह यहां रहा था. इसके बाद से पूरे सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है. उसकी जांच खड़गपुर में हुई है. यह मामला खड़गपुर का है, पूर्वी सिंहभूूम जिले में वह ड्यूटी करता था. ड्यूटी के दौरान वह पोजिटिव था या नहीं, यह कहा नहीं जा सकता, लेकिन मरीज का इलाज और टेस्टिंग खड़गपुर में हो रहा है. घाटशिला में सतर्कता के तौर पर जरूर सफाई और सैनिटाइजेशन और साथी जवानों का सैंपलिंग किया जा रहा है. वैसे पोजिटिव पाये गये मरीज के साथ जो व्यक्ति आया था, वह नेगेटिव पाया जा चुका है. इस कारण यह नहीं कहा जा सकता है कि यह मामला पूर्वी सिंहभूम जिले का है. यह तब होता, जब उसका सैंपल यहां लिया जाता और यहीं पर इलाज होता. उसका सैंपल खड़गपुर में ही लिया गया और वहीं पर इलाज चल रहा है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand State Bar Council: अभय चतुर्वेदी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के बने अध्यक्ष,रिंकू भक्त उपाध्यक्ष निर्वाचित
खबर

Jharkhand State Bar Council: अभय चतुर्वेदी झारखंड स्टेट बार काउंसिल के बने अध्यक्ष,रिंकू भक्त उपाध्यक्ष निर्वाचित

November 4, 2026
Jamshedpur rural awareness campaign: चाकुलिया के केरूकोचा उच्च विद्यालय में पुलिस ने साइबर क्राइम के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
खबर

Jamshedpur rural awareness campaign: चाकुलिया के केरूकोचा उच्च विद्यालय में पुलिस ने साइबर क्राइम के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

November 4, 2026
jamshedpur rural-मानुषमुरिया-सोनाकोड़ा पुलिया जर्जर,कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी, मरम्मत की मांग
खबर

jamshedpur rural-मानुषमुरिया-सोनाकोड़ा पुलिया जर्जर,कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी, मरम्मत की मांग

November 4, 2026
Next Post
jharkhand-corona-update-झारखंड में फिर से कोरोना पोजिटिव का मरीज मिला, संख्या 57 पहुंची

jharkhand-corona-update-झारखंड में फिर से कोरोना पोजिटिव का मरीज मिला, संख्या 57 पहुंची

saraikela-modi-ahaar-case-आदित्यपुर में भाजपाइयों द्वारा श्राद्ध भोज का बचा खाना मोदी आहार बताकर बांटने के जांच के आदेश,  बढ़ सकती है मुश्किलें

saraikela-modi-ahaar-case-आदित्यपुर में भाजपाइयों द्वारा श्राद्ध भोज का बचा खाना मोदी आहार बताकर बांटने के जांच के आदेश, बढ़ सकती है मुश्किलें

jharkhand-corona-virus-update-झारखंड में मरीजों की संख्या और बढ़ी, जमशेदपुर में हुई 90 सैंपल की जांच

jharkhand-corona-virus-update-झारखंड में मरीजों की संख्या और बढ़ी, जमशेदपुर में हुई 90 सैंपल की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान 62 वर्षीय महिला उजाला देवी की मौत...

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

मेष राशिभविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। जिसपर...

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में मंगलवार रात मरीजों के परिजनों की भीड़ को...

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान में मंगलवार को एक दिल दहला देने...

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

by Team Sharp Bharat A
November 3, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए...

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

by Team Sharp Bharat A
November 3, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने घर को लेकर चल रही कवायद को एक बार फिर से पंख...

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat D
November 3, 2026

जमशेदपुर : आगामी दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों और...

jamshedpur mp in delhi : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो रेल मंत्री कार्यालय के कार्यकारी निदेशक से मिले, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चलती रहेगी, टाटा से बेंगलुरु व दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत की मांग, बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाने पर बनी सहमति, चाकुलिया स्टेशन पर शालीमार-खातीपुरा एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन

by Team Sharp Bharat K
November 3, 2026

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय में कार्यकारी निदेशक...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News