
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण राज्य सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. कोरोना वायरस के संबंध में सीओ अरविंद ओझा ने प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के बड़तोलिया गांव का दौरा कर लोगों को कोरोना वायरस को गांव में फैलने से रोकने के लिए जागरूक किया. श्री ओझा ने ग्रामीणों को बताया कि कोई भी ग्रामीण अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें, समय समय पर हाथ साबुन या सैनिटाइजर से धोयें, बाहर निकलें तो मास्क पहन कर ही निकलें.
उन्होंने ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण किया. इसके पश्चात वहां चल रहे दीदी किचेन का भी निरीक्षण किया. बड़तोलिया आजीविका ग्राम संगठन की महिलाओं को भी जागरूक करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीणों के बीच भोजन का वितरण करें, खुद मास्क पहनें और लोगों को भी पहनने के लिए प्रेरित करें.







