
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के मोहनपुर गांव निवासी वृद्धा चंचला नायक के शव को नदी में बहाने की घटना में बहरागोड़ा थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक और आदिवासी नेता बिंदु हांसदा के खिलाफ झूठा आरोप लगाकर मामला दर्ज किया है. यह आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने लगाया है. एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री साव ने कहा है कि थाना प्रभारी द्वारा एक दल विशेष के इशारे पर दोनों नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है. वृद्धा के शव को नदी में बहाने की घटना में प्रशासन अपनी गलती छुपाने के लिए दूसरे के सिर मढ़ रहा है. मामले को तूल पकड़ता देख थाना प्रभारी ने अपने बयान पर पांच नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सामान्यत: ऐसी स्थिति में क्षेत्र के चौकिदार या खोजबीन में लगे सिपाही के बयान पर मामला दर्ज किया जाता है. थाना प्रभारी द्वारा स्वयं की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करना करनी उनकी मानसिकत्ता पर प्रश्न खड़ा करता है. इस मामले में पार्टी के नेता सुदीप पटनायक और बिंदु हांसदा का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा है कि कहा कि ठेला वाले ने शव को लेकर घंटों इधर-उधर भटकने के बाद नदी में बहा दिया. इस मामले में प्रशासन अपनी कमी को छुपाने के लिए पार्टी के नेताओं पर झूठा मामला दर्ज किया है. उन्होंने मांग किया है कि जमशेदपुर के एसएसपी खुद इस मामले की जांच करें अन्यथा पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.







