
घाटशिला : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन होने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो लोक सभा क्षेत्र के हर प्रखंड में अपने स्तर पर मोदी आहार स्टाल लगाकर लोगों के बीच भोजन का वितरण कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला प्रखंड स्थित गालुडीह के सुदूरवर्ती गांव कापागोड़ा में भोजन वितरण किया.
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार मोदी आहार और मोदी राशन के माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि कोई भी ग्रामीण भूखा न रहे. कापागोड़ा में 300-350 जरूरतमंद लोगों को मोदी आहार (दाल,भात,सब्जी) मोदी राशन का सोशल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए वितरण किया गया. इस दौरान घाटशिला विधानसभा के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, यशवंत महतो, हाराधन सिंह, अमरजीत शर्मा, तपन महतो, शुकदीप देवगन, सोनी देवी, राजेश साह, अजय अग्रवाल, भीम बहादुर, संजय महंती, पिंटू साव, शांतनु साव संजय करवा, गणेश करवा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







