
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचाशोली पंचायत के भद्रोडांगा और जिरापारा गांव में गुरूवार की शाम आयी वर्षा और आंधी से कई घरों के छप्पर उड़ गये हैं. सुचना पाकर शनिवार को विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया. विधायक ने संबंधित पदाधिकारी से बात कर परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है. उन्होंने आंधी से प्रभावित हलधर मुर्मू, दीपेन नायक, राम नायक, महादेव पातर, सनातन कपाट, रबिन्द्र महतो और राम गोप के परिवार से मिलकर तिरपाल देकर और आर्थिक सहयोग किया. इस दौरान धनंजय करुणामय, अपू महतो, बलराम महतो, दीपक बेहरा, अक्षय नायक, तपन गोप, विवेक कपाट समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







