
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लॉकडाउन के बीच जमशेदपुर पहुंच गये है. वे काफी दिनों से रांची में फंसे हुए थे. रांची से जमशेदपुर आने की इजाजत मिलने के वे जमशेदपुर आये तो बैठक की. उन्होंने मोहरदा जलापूर्तइ योजना को लागू करने पर फोकस किया. मोहरदा पेयजलापूर्ति योजना से बारीडीह, बागुननगर, बिरसानगर के कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुँचने की शिकायतों को दूर करने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इलाके का दौरा किया और जुस्को तथा बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समास्या को दूर करने के लिए कार्य योजना बनाया. जुस्को के अधिकारियों ने बताया कि नदी में प्रवाहित हो रहे प्लास्टिक एवं अन्य गंदगियों को दूर करने के लिए लगायी गयी जाली कुछ दिन पहले चोरी हो गयी थी, जिसके कारण इंटकवेल में प्लास्टिक और कचड़ा घुस जाने से जलापूर्ति करने वाले पम्प बंद हो गया था. इसके साथ ही पुरानी पाइपलाइन में भी पानी का ज्यादा दबाव होने पर क्रैक आ जा रहा है, जिस कारण कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. जुस्को के वरिष्ठ अधिकारी आरके सिंह, पार्थ चटर्जी एवं विद्युत आपूर्ति निगम के कार्यपालक अभियंता बैठक में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि इंटेकवेल में कचड़ा घुसने से रोकने वाली जाली लगाये जाने का कार्य चल रहा है जो आज पूरा हो जाएगा, इसकी सुरक्षा के लिए गार्ड भी रखे जाएंगे. ज्यादा दबाव होने के कारण फटे हुए पाइप की मरम्मती कर दी गयी है, जिसके कारण अब पूरे प्रेशर पर पानी आपूर्ति होगा. जुस्को के अधिकारी बार-बार बिजली आपूर्ति में बाधा होने के कारण भी जलापूर्ति बाधित होने की बात कही. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि वहाँ के लिए उन्होंने अलग से लाईन खींचा है. फिर भी कभी-कभी तेज हवा चलने या बरसात के कारण भी ग्रिड लाईन पर पेड़ गिर जाने जैसी समस्या के कारण बिजली बाधित हो जाती है. विधायक सरयू राय ने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना के लिए जुस्को को निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करनी चाहिए. इस पर जुस्को के अधिकारियों ने कहा कि यदि राज्य सरकार का विद्युत आपूर्ति विभाग को कोई आपत्ति नहीं हो तो वे इसके लिए जुस्को को बिजली दे सकते हैं. इस पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने मोहरदा पेयजल आपूर्ति योजना पर बिजली बिल का बाकाया होने की बात कही और बताया कि बिजली बिल का भुगतान होने पर ही जुस्को को अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने पर विचार हो सकता है. इसका निर्णय विभाग के उच्च स्तरीय पदाधिकारी ही ले सकते हैं. विधायक सरयू राय ने कहा कि बकाया बिजली बिल का भुगतान के बारे में सरकार से जो लीज समझौता हुआ है उसके आलोक में सरकार के समक्ष बात उठायेंगे ताकि मोहरदा जलापूर्ति के लिए जुस्को से बिजली लेने का रास्ता साफ हो सके. इस बीच बैठक में वहाँ के स्थानीय नागरिक आ गये. उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति की देखभाल करने के लिए जो आउटसोर्सिंग संस्था काम कर रही है, उसके कतिपय कर्मी क्षेत्र में समास्या को दूर करने और सभी जगह पानी पहुँचे इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. निर्णय हुआ कि जुस्को के अधिकारी आऊटसोर्सिंग ठेकेदार से इस बारे में बात करे और ऐसे लोगों को जलापूर्ति व्यवस्था से बाहर करे. इनकी राजनीतिक झुकाव रहने और राजनीतिक दुष्टिकोण के कारण जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में बाधा खड़ी हो रही है.
बैठक में हुए निर्णय का संक्षेप इस प्रकार है :
- जुस्को इंटेकवेल की व्यवस्था ठीक करेगी ताकि प्लास्टिक एवं अन्य प्रकार के कचड़े आ कर पम्प परिचालन में बाधा नहीं पहुँचे.
- जुस्को की ओर से पुरानी पाईप लाईन को हटाकर नई पाईप लाइन बिछायी जाएगी और पानी खींचने वाले पम्प की क्षमता बढ़ायी जाएगी.
- मोहरा पेयजलापूर्ति के लिए जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है इसके लिए सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की पहल की जाएगी.
- बारीडीह, बागुननगर, बिरसानगर में क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत की जाएगी और जगह-जगह लगे हुए भाल्व को बदला जाएगा ताकि सभी घरों में पानी की आपूर्ति ठीक से हो सके.
- आउटसोर्सिंग ठेकेदार के वैसे कर्मियों को हटाने के लिए कहा जाएगा जो राजनीतिक दृष्टिकोण से क्षेत्र में जलापूर्ति का सुचारू रूप से परिचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं.
- जुस्को द्वारा कस्टमर केयर और हेल्पलाईन की जो व्यवस्था शिकायत करने के लिए बनायी गयी है, उसमें ंबदलाव किया जाएगा ताकि आमजन की शिकायतों को दूर किया जा सके.
- जब तक मोहरदा पेयजलापूर्ति की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था जुस्को अपने हाथ में नहीं ले लेती है तबतक बिजली विभाग के डेडिकेटेड फीडर को विशेष ध्यान देकर चलाया जाये.
- झारखंड सरकार के नगर विकास एवं जुस्को के बीच में मोहरदा पेयजलापूर्ति को लेकर जो समझौता हुआ है उसके प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए झारखंड सरकार से बात की जाएगी और किसी भी मद का बकाया राशि है भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी.







