
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की है. लॉक डाउन में लोगों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर चाकुलिया के जुगिपड़ा स्थित रंकिणी मंदिर में मोदी आहार स्टॉल लगाकर विगत 15 दिनों से लोगों के बीच भात,दाल और सब्जी का वितरण किया जा रहा है. इसी क्रम में अंतिम दिन प्रेस दिवस पर स्थानीय पत्रकार के हाथों गरीबों के बीच भोजन का वितरण कराया. इस दिन स्टाल पर 300 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. यहां भाजपा नेता सरोज महापात्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता के सहयोग से वे गरीबों की सेवा कर पायें है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि विगत 15 दिनों में हजारों लोगों की मदद की गई है. कहा कि पार्टी के वरिय पदाधिकारी का निर्देश था कि सभी इस महामारी में अपने सामार्थ के हिसाब से लोगों की मदद करे ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहे. इस उधेश्य से लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. इस कार्य में दिनेश सिंह, साधन मल्लिक, संजय दास, संजय सिंह, सुरेश सिंह, मनतोष सीट, अशोक पति समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी.















