
जमशेदपुर : मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की पहचान श्याम नारायण के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत इंदिरा नगर बस्ती से कल शाम से ही मृतक लापता था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. शव मिलने की सूचना के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने शव की पहचान की. बताया जाता है कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी और अक्सर उन्हें इसका दौरा भी आता था. वहीं परिवार वालों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.















