
चक्रधरपुर : पेयजल स्वच्छता विभाग की लापरवाही से कराईकेला में एक साल से जलापूर्ति व्यवस्था ठप है. इसे लेकर ग्रामीणों की ओर से कई बार विभाग को सूचना दी गई, परंतु अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो पायी, जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. कराईकेला में पीएचईडी से कराईकेला डिविजनल स्टोर कैंपस में से जहां जलापूर्ति 1 साल से जलापूर्ति बंद है वही हाई स्कूल का पम्प जलापूर्ति विगत दो साल से ठप पड़ा हुआ है. इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. यहां पर 25 हजार गैनल क्षमता वाला जलमीनार है जो एक साल से सूखा पड़ा है. बसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि हाईस्कूल का पंप और डिवीजनल स्टोर परिसर का पंप दोनों पम्प से कराईकेला में जलापूर्ति होता है और आज जलापूर्ति ठप्प है पर विभाग इस और ध्यान नही दे रही है विभाग मौन धारण किया हुआ है. वर्तमान गर्मी का मौसम आ गया है एवं जलापूर्ति नहीं होने से लोगों के समक्ष क्या स्थिति होगी, खुद ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं. इधर लगातार ग्रामीणों की ओर से विभाग को सूचना देने के बावजूद पंप चालू नहीं होने से ग्रामीणों में भी आक्रोश बना हुआ है. यहां पर अब सवाल यह उठता है कि एक 1 साल से जहां जलापूर्ति ठप है तो विभाग का इस और ध्यान नहीं जाना कई बातें को जन्म दे रहा है क्या विभाग के पास फंड नहीं है ? या विभाग के अभियंता इस ओर ध्यान नहीं देते हैं? ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान में कोई रुचि नहीं लेते हैं ? या और कोई समस्या है खैर जो हो एक साल से जलापूर्ति जहां ठप है, वहां यह मामला अब गंभीर समस्या के रूप में सामने आने लगा है.
कराईकेला में जलापूर्ति शुरू कराने को लेकर विधायक सुखराम ने से की वार्ता, मिला आश्वासन
कराईकेला में जलापूर्ति एक साल से ठप होने की सूचना पर स्थानीय विधायक सुखराम उरांव कराईकेला पहुंचे. वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डिवीजनल स्टोर कैंपस गए. वहां की स्थिति से अवगत हुए. हाई स्कूल परिसर में पम्प व उसकी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि हर हाल में जलापूर्ति शुरू होगी. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व पेयजल के क्षेत्र में वह कोई समझौता नहीं करेंगे. अधिक से अधिक कार्य दोनों ही क्षेत्र में किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि विगत एक साल से जलापूर्ति नहीं होने के पीछे कारण जो भी हो परंतु अब ऐसा नहीं होगा यहां की जनता ने जिस उम्मीद और आकांक्षा के साथ उन्हें विधायक चुना है. उसमें वे हरसंभव खरा उतरने का कोशिश करेंगे आम जनता को परेशानी नहीं हो इस पर उनका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जरूरत पड़ेगी तो वे विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर से भी वार्ता कर जल्द ह समाधान की मांग करेंगे. वहीं कराईकेला में जलापूर्ति व्यवस्था ठप के मामले को लेकर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधायक सुखराम उरांव को आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर जल्द कार्रवाई होगी और लोगों को इसका लाभ जल्द मिलेगा इस मामले से आगे विभागीय सचिव से वार्ता करेंगे मुख्यमंत्री के साथ भी बैठक है पर जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर वे चाहेंगे कि जल्द से जल्द कराई केला के लोगों को पानी मिले.







