चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव में नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही काली पूजा के लिए निर्माणाधीन पंडाल का मंगलवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने कमेटी के सदस्यों से तैयारियों की सारी जानकारी ली और सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर उन्होंने कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि पूजा के अवसर पर प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि इस वर्ष कमेटी द्वारा झामुमो नेता सरोज महापात्र के नेतृत्व में तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पूजा के अवसर पर मेले का भी आयोजन होगा और रोजाना शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. पूजा को लेकर कमेटी की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. बंगाल से आये कारीगर भव्य पंडाल के निर्माण में जुटे हुए हैं.












