
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लाक डाउन की घोषणा की है.लाक डाउन होने के कारण सभी कल कारखाने बंद है.पंचायत के विभिन्न गांव से रोजगार की तलाश में अन्य राज्य में पलायन किये मजदूर लाक डाउन होने के कारण वापस गांव लौट आये हैं. अन्य राज्यों से लोटे मजदूरों को पंचायत के रूपुषकुंडी स्कूल भवन के क्वारंटाइन केन्द्र में 40 मजदूर क्वारंटाइन है वही सरडीहा स्कूल में 7 मजदूर क्वारंटाइन है.सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सरडीहा स्कूल क्वारंटाइन में रह रहे कुछ मजदूर गुरूवार की शाम शराब पीकर नशे की हालत में गांव में घूम रहे थे, वही रूपुषकुंडी क्वारंटाइन केन्द्र के कुछ मजदूर अक्सर रात में शराब पीते हैं. लोगों ने बताया कि रूपुषकुंडी गांव में देशी शराब भट्टी संचालित है. कुछ लोगों द्वारा रात के अंधेरे में क्वारंटाइन में रह रहे मजदूरों को शराब पहुंचाया जाता है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दी है. इस संबंध में सीओ अरविंद ओझा ने कहा कि क्वारंटाइन में रह रहे मजदूरों द्वारा शराब पीकर गांव में घूमने की सूचना मिली है. कहा कि रात होने के कारण नही जाया जा सका सुबह मामले की जानकारी लेकर उचित पहल की जाएगी. वही रूपुषकुंडी के ग्रामीण भी इस मामले को गंभीरता से लेकर रात में क्वारंटाइन केन्द्र के बाहर पहरेदारी कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि वे किसी हाल में शराब को क्वारंटाइन केन्द्र तक किसी को ले जाने नही देंगे. कहा कि प्रशासन पहल कर गांव में संचालित शराब भट्टी को बंद करायें नही तो ग्रामीण आंदोलन के लिये बाध्य होंगे.





