- मृतका अपने झोपड़ीनुमा घर के आंगन में खटिया पर सोई थी, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग के कोई अधिकारी

चाईबासा : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लगे लॉकडाउन में जहां लोगों को थोड़ी राहत मिली है, वहीं अब लोगों को हाथियों के भय सताने लगा है. जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में बीती रात कुन्दुरूगुटू गांव में जंगली हाथी के कुचलने से सुखमति देवी नामक एक महिला की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतका अपने घर के आंगन में सोयी हुई थी. रात में अचानक एक जंगली हाथी ने आकर उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
स्थानीय लोगों द्वारा मंझारी थाना प्रभारी एवं हाटगम्हरिया वन क्षेत्र के पदाधिकारी को उनके मोबाइल पर घटना के संबंध में सूचना दी गई तथा तत्काल मृतका के परिवार को कुछ राशि उपलब्ध कराने का मांग की गयी. जानकारी के अनुसार मंझारी थाना के कुंदरूगुटु गांव में बीती रात अपने झोपड़नुमा घर के बरामदे में सोई महिला को हाथी ने खटिया से उठा कर कुचल दिया। वहीं हाथी के दहशत से रात भर गांव में हड़कंप मचा रहा. लेकिन सूचना के पाने के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा और समाचार लिखे जाने तक महिला का शव झोपड़ी के सामने पड़ा हुआ था.







