
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार ने लाक डाउन की घोषणा की है. लाक डाउन होने से रोजगार की तलाश में बाहरी राज्य पलायन किये मजदूर वापस गृह प्रखंड लौट रहे है. प्रशासन ने बाहर से प्रखंड आ रहे मजदूरों को रखने के लिए प्रखंड के हर पंचायत में क्वारंटाइन केन्द्र बनाया गया है. क्वारंटाइन केन्द्रों पर मजदूरों की देखभाल करने के लिए हर केन्द्र पर शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रतिनियुक्त में ऐसे कई शिक्षक है जिनकी उम्र 50 प्लस है. 50 प्लस उम्र के शिक्षक को क्वारंटाइन केन्द्र में प्रतिनियुक्त करने पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने बिरोध जताया है.
संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि भारत सरकार का नियम आया है कि कोरोना संक्रमण कार्य में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को किसी भी कार्य में नही लगाना है, परंतु प्रखंड प्रशासन द्वारा 50 प्लस उम्र के शिक्षक को क्वारंटाइन केन्द्र में ड्यूटी लगाया गया है. शिक्षकों ने बीईओ उदय प्रताप चौधरी से मिलकर इस संबंध में बात कर मांग की है कि 50 प्लस उम्र के शिक्षकों को कोरोना से संबंधित कार्य में ना लगाकर कम उम्र के शिक्षकों का क्वारंटाइन केन्द्र पर प्रतिनियुक्त किया जाये. इस दौरान सचिव जितराय सोरेन, धनंजय हेम्ब्रम, गणेश मुंडा, पुलक रंजन महापात्र, मलय बेरा, जोगेश्वर पाल, सत्यनाथ हांसदा, राम चन्द्र सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.







