
चाईबासा : मझगांव प्रखंड के आसनपाठ मध्य विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावकों के साथ विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंकू ने विशेष बैठक बुलाई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न बैठक में शिक्षक विमल ने आनलाइन पठन-पाठन के लिए बच्चों को हर शामिल होने में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। शिक्षक ने कहा कि हर शनिवार को साप्ताहिक क्विज प्रतियोगिता आनलाइन आयोजित होता है इसमें भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित करें।अध्यक्ष सुरेश सिंकू ने कहा कि शिक्षक काफी मेहनत कर रहे हैं। इसमें अभिभावकों की भागीदारी मिलने से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। लिहाजा अभिभावक शिक्षक का साथ दें।तब ही हम बच्चों को उनकी पढ़ाई में पिछड़ने से बचा पाएंगे।इस मौके पर शिक्षक विमल ने अभिभावकों के बीच मास्क का वितरण किया। वहीं एएनएम अभिभावक हेमवती सिंकू ने कोरोना बीमारी से बचाव व सावधानी से संबंधित जानकारी दिया। बैठक में पद्मिनी बिरुवा, लुदरी सिंकू, शंकारी पिंगुवा, किचुंग पिंगुवा, प्रणव बिरूवा, गुरुवारी पिंगुवा, सावित्री पिंगुवा, फूलमती महाराणा, गीता पिंगुवा, रूइनो महाराणा, सगेन पिंगुवा, सुरेश गोप, सुमति पिंगुवा, पद्मिनी पिंगुवा, सुखलाल सिंकू, शिवकुमार सिंकू, विवेक सिंकू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।







