
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लाक डाउन की घोषणा की है. लाक डाउन होने से रोजगार के लिए अन्य राज्य पलायन किए मजदूर वापस अपने गृह प्रखंड लौट रहे है. मजदूरों के आने से प्रखंड प्रशासन हर पंचायत में क्वारंटाइन केन्द्र बनाया है. रविवार को घाटशिला के एसडीओ अमर कुमार चाकुलिया प्रखंड के बालिबांध और शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय में बने क्वारंटाइन केन्द्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्वारंटाइन में रह रहे मजदूरों से बात कर जानकारी लिया कि क्वारंटाइन में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी है या नहीं. श्री कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों से बातकर उचित दिशा निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ लेखराज नाग समेत अन्य उपस्थित थे.















