जमशेदपुर : जमशेदपुर में मजूदर नेताओं की ओर से राज्य के पूर्व मंत्री और इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त की गयी. इंटक के राष्ट्रीय स्तर के नेता राजेंद्र सिंह के जाने का गम हर जगह देखने को मिला.

टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि
टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से भी इंटक के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड के इंटक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. उनके निधन की शोक में सभी लोगों ने मौन रखा और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट ग़रविंद पांडेय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. इन लोगों ने कहा कि उन लोगों ने अपना अभिभावक खो दिया है.

जमशेदपुर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, राज्य के पूर्व मंत्री और इंटक राष्ट्रीय महासचिव स्वर्गीय राजेंद्र सिंह को सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी. इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय खान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे. जहां इन्होंने एक मिनट का मौन रखते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही. जिलाध्यक्ष विजय खां ने बताया कि आज पूरा कांग्रेस खासकर राज्य के लाखों मजदूर अनाथ हो गए हैं. उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सिंह मजदूरों के मसीहा थे, और आज उन्ही के कारण टाटा मोटर्स में लाखों मजदूर स्थायी हुए हैं. उन्होने स्वर्गीय सिंह की आकस्मिक मौत को निजी हानि बताया और कहा दुःख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है.

यूथ इंटक के दफ्तर में दी गयी श्रद्धांजलि
यूथ इंटक की ओर से जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित के रोड के यूथ इंटक के कार्यालय में दिवंगत राजेंद्र बाबू को श्रद्धांजलि दी गयी. इस श्रद्धांजलि सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, यूथ इंटक के झारखंड अध्यक्ष शैलेश पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर पुष्कर, आरके सिंह, सीएसपी सिंह, जमशेदपुर के यूथ इंटक अध्यक्ष अंजनी पांडेय, अवधेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

युवा कांग्रेस ने शोक संवेदना कार्यक्रम टेल्को में किया गया
पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा टेल्को राम मंदिर में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह की देहांत के खबर के बाद पूरे कांग्रेसज़न सहित मजदूरों में शोक की लहर है. इसी क्रम में टेल्को राम मंदिर में शोक सभा रखी गई, जिसमें शहर के सभी प्रतिष्ठित कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं इंटक के सभी नेता गण उपस्थित थे. शोक सभा को सभी वरीय नेताओं ने राजेन्द्र बाबु के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके सरल और सहज स्वभाव के व्यक्तित्व पर सभी लोगों ने एक एक कर प्रकाश डाला. राजेंद्र बाबु हमेसा ही मजदूरों के लिए लगातार सक्रिय रहते थे, हमेसा जनता से सीधे संपर्क में रहते थे. शोकसभा में रामाश्रय प्रसाद, चंद्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान, संजीव श्रीवास्तव, डॉ परितोष सिंह, संजीव रंजन, शैलेश पांडेय, विजय यादव,परविन्दर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंद लाल सिंह, सिराजी अहमद, गोपाल यादव, संजय घोष, सतीश सिंह, आमिर सोहेल, आशीष मुखी, जगदीश महतो, प्रशांत चौधरी, बिजेंद्र साहु,देवाशीष घोष, दिनेश सिंह, रोहित सिंह, अमित कुमार, रोहित पाल, आर पी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

राजेन्द्र बाबू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे : शैलेश पांडेय
झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के द्वारा बारीडीह में सोमवार को झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह बेरमो विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. शैलेश पांडेय ने कहा कि झारखंड यूथ इंटक और झारखंड इंटक ने अपना अभिभावक खो दिया है. झारखंड कांग्रेस परिवार अपने ऐसे गार्जियन खो दिया है, जो विषम परिस्थितियों में हमेशा कांग्रेस को सबलता प्रदान करते थे. इस शोकसभा में मुख्य रूप से नितेश राज, शिखा चौधरी, विजय यादव, शैलेश कुमार, डीएन पांडेय, अरूण त्रिपाठी, निलेश तिवारी, अंजनी पांडेय, आशुतोष सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, मनन सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रदीप भगत, सुधांशु पांडेय, अभय तिवारी सहित अन्य लोगों ने श्रधा सुमन अर्पित किया.













