
जमशेदपुर : एक तरफ वैश्विक संकट कोरोना का कहर, तो दूसरी तरफ देश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप. इन सबके बीच झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के गैर कंपनी इलाकों में बिजली का बुरा हाल से आम लोगों का जीवन बेहाल हो चला है. जहां दिन तो दिन रात को भी बिजली की आंख मिचौली से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. लॉक डाउन की वजह से लोग घरों में बंद हैं, लेकिन घर में बिजली नहीं रहने के कारण स्थिति और भी बदतर होती जा रही है. वैसे लॉक डाउन के कारण देशभर के उद्योग धंधे बंद हैं, बावजूद इसके बिजली की अनियमित आपूर्ति लोगों को बेहाल कर रही है.
वहीं जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में महज 7 से 8 घंटे ही बिजली रह रही है. इन सबके बीच आजसू, कांग्रेस और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जमशेदपुर विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच अविलंब अनियमित विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त किए जाने की मांग की. भारतीय जनमोरचा के प्रतिनिधिमंडल में कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य, जमशेदपुर पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा, पश्चिम के संयोजक मुकुल मिश्रा, महिला मोर्चा के संयोजक ब्यूटी तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव, काशीनाथ प्रधान, सतीश गुप्ता आदि शामिल थे.

वही दोनों ही दलों के नेताओं ने बारी-बारी से महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी मांग रखी. जहां आजसू ने विभाग को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया, वहीं भारतीय जन मोर्चा ने एक हफ्ते के भीतर सुधार नहीं होने पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो वे महाप्रबंधक के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे.
फिलहाल जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बिजली की आंख मिचौली से जनजीवन बुरी तरह से बेहाल है. वैसे दोनों ही दलों के नेताओं ने बताया कि महाप्रबंधक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा. इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के जीएम ऑफिस में जाकर जीएम से वार्ता किया.

उनका ऑफिस में फिरोज खान ने कहा की मानगों का बिजली का हालत बहुत बुरा है. लोग रात में अपने घरों में सो नहीं पा रहे हैं. बिजली नहीं रहने पर लोग अपने घरों में रह नहीं पा रहे हैं. फिरोज खान ने बिजली विभाग के जीएम से कहा 24 घंटे में हर हाल में मानगों की बिजली को दुरुस्त की जाए. बिजली दी जाये. उसके बाद फ़िरोज़ खान 3 सूत्री मांग पत्र जीएम को सौंपा.
इसके तहत मांग की गयी कि इलाके में बिजली का लोड ज्यादा है, वहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, पुराना तार जो इलाका में हो गया है तार को बदला जाए, जो बिजली बिल आ रहा है, बिजली बिल में सुधार किया जाए. इस आंदोलन में फ़िरोज़ आलम, तनवीर अहमद, ताजू गुड्डू, हबीब, सानुलाह, विपिन शर्मा, गुड्डू, मुन्ना मिश्रा और भी कई लोग मौजूद थे.















