
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा प्रोफेशनल कॉलेज में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों ने लगातार दूसरे दिन भी हंगामा किया. मंगलवार को पहले शाम के वक्त लोगों ने व्यवस्था को लेकर हंगामा किया था तो दूसरे दिन बुधवार को भी लोगों ने हंगामा किया. लोगों की शिकायत है कि वहां सुविधा कुछ भी नहीं है. सुविधा के अभाव को लेकर वहां लोग संतुष्ट नहीं है. कुछ लोग 10 दिन से वहां पर है, लेकिन अब तक कोई टेस्ट तक नही हुआ है. मंगलवार की स्थिति यह थी कि खाना दिया जा रहा था, प्लेट नहीं. पेट्रोल के टैंकर से पानी सप्लाई किया गया था, जिससे पानी पीने लायक नहीं था. पीने का लोग पानी नहीं पी सक रहे थे. कमरा इस कदर धूल, मिट्टी से भरा हुआ था कि पांव रखना मुश्किल हो गया था. लोग बैठेंगे, कहां सोएंगे कहां, टॉयलेट में पानी भी नहीं था. करीब 4 घंटे तक लोगों को साबुन तक नहीं दिया गया. हाथ-पांव धोने के लिए इस तरह के अनेकों समस्या का सामना करना पड़ रहा था. मंगलरार को जब डीआईजी गए और उपायुक्त खुद पहुंचे तो व्यवस्था सुधारने की ओर कदम बढ़ाया. लोगों ने बताया कि बिना टेस्ट के लोगों को आठ से दस दिनों तक रख दिया गया, जिससे बीमारी को न्योता दिया जा रहा था. वैसे लोगों को यह आश्वासन दिया गया कि परिस्थिति को ठीक कर लिया जायेगा, जिसके बाद मामला शांत हो पाया. फिलहाल, व्यवस्था को ठीक करने का काम शुरू हो चुका है.







