
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर की सामाजिक व तनाव निवारण संस्था मुस्कान कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन में लोगों में हो रही समस्याओं के निराकरण को लेकर एक बार फिर से नए तरीके से पहल शुरू कर दी है. इस लॉकडाउन में लोगों के रोजी रोटी छीनने से घर के अंदर आपसी कलह से मानसिक परेशानियां बढ़ी है। अध्ययन के अनुसार तनाव के साथ ही आत्महत्या बढ़ी हैं. इसको लेकर संस्था मुस्कान की एक अहम बैठक जमशेदपुर के टेल्को के रामाधीन बागान में अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों एवं सदस्यों के दिए हुए विचार से यह बातें सामने आई हैं. अध्यक्षता करते हुए शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि लोगों की किसी बात को लेकर आपसी, परिवारिक, रोजगार में दिक्कत हो सकता है, तो घबराए नही। समस्या से सामना हिम्मत से करें। जीवन अनमोल है. मन मे घबराहट, बेचैनी या किसी बात को लेकर तनाव हो तो निःसंकोच फोन कर अपनी समस्या का छुटकारा पांच मिनट में पा सकते है, जिसके लिए तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने 24 घंटे निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर पर काउंसलिंग (गोपनीय) की व्यवस्था है. जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन कॉउंसलिंग भी की जाएगी. आपकी सेवा में मुस्कान हर पल, हर क्षण तत्पर है. इस बैठक में मुख्य रूप से मुस्कान के संयोजक प्रदीप कुमार सिंह, महासचिव प्रेरक बिजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, कौशलेश तिवारी, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
.















